Wednesday, October 21st, 2026

सभी के प्रयास से हमारा ग्वालियर हो प्रदूषण मुक्त - ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल

ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रदूषण मुक्त ग्वालियर एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए साइकिल से शहर भ्रमण किया। उन्होंने आम जनों से आग्रह किया की सभी के सहयोग से हमारा शहर ग्वालियर प्रदूषण मुक्त बने, इसके लिए हम सभी मिलकर प्रयास करें।

 तोमर साइकिल से दो दिवसीय वार्ड भ्रमण पर निकले। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी किया।  तोमर ने कहा कि हमारा शहर प्रदूषण मुक्त बने इसके लिये हमें हफ्ते में एक दिन साइकिल चलाना चाहिए, जिससे प्रदूषण तो कम होगा ही साथ ही स्वस्थ शरीर भी बनेगा। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छता में प्रथम स्थान पर लाने के लिए आमजन को जागरूक कर स्वच्छता को अपनी आदत बनाना होगा। तभी हम सुंदर, स्वच्छ व स्वस्थ्य शहर बना सकते हैं। ऊर्जा मंत्री  तोमर रास्ते में ठेले वालों और मिलने वाले आमजन से उनकी समस्या सुनकर उनका निराकरण भी कर रहे थे। आज की यात्रा का समापन घास मण्डी स्थित धर्मशाला में हुआ। ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने साइकिल यात्रा के दौरान 15-ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर 2 करोड 65 लाख के विकास कार्यो का भूमि-पूजन किया।

साइकिल यात्रा जब गेंडे वाली सडक पर पहुँची तो गेंडे वाली सडक पर निवासरत महिलाएँ मंत्री  तोमर के पास अपनी समस्या लेकर जमीन पर बैठ गईं। मं  तोमर ने भी उनकी समस्या सुनने के लिए उनके साथ सडक पर बैठकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में पानी की समस्या से जल्द निजात मिल जाये। इसके साथ ही साफ सफाई का पूरा ख्याल रखा जाये। समय पर कचरा वाहन, कचरा लेने आये। ऊर्जा मंत्री  तोमर की साइकिल यात्रा जिस वार्ड में गई, वहाँ की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

साइकिल यात्रा के दौरान फुटपाथ पर बैठ सुनी नारायणदास की समस्या

साइकिल यात्रा के दौरान जब यात्रा पड़ाव चौराहे से निकली तो वहां फुटपाथ पर नारायण दास अपनी मोची की दुकान खोले बैठे थे। ऊर्जा मंत्री  तोमर उनको देखकर उनकी दुकान पर उनके साथ फुटपाथ पर ही बैठकर समस्या सुनने लगे। मोची  नारायणदास ने कहा कि मुझे राशन नही मिलता है। कई बार चक्कर लगाने पर भी कोई कार्य नही होता है। इस पर मंत्री  तोमर ने उनके सभी कागज लिये तथा राशन दिलाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही  नारायणदास को 5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने के लिए कहा।

आज साइकिल यात्रा विभिन्न वार्डों में

ऊर्जा मंत्री  तोमर रविवार को वार्ड 7,8,11,12,15,31,32 एवं 36 में भ्रमण कर विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे।

 

#pollution free

Source : Agency

पाठको की राय